Close Menu
Dalit News NetworkDalit News Network
  • Home
  • About Us
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार विमर्श
  • विडियो
  • दलित उत्पीडन
  • सीवर/सफाई कर्मी मुद्दे

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

The Human Cost of Outsourcing in Sanitation: Delhi’s Dalit Women Workers Expose ‘Contractor Raj’

May 6, 2026

कब तक सीवर में मरते रहेंगे सफाई कर्मी? | दिल्ली में एक और सफाई कर्मी की नाले में डूब कर मौत

April 2, 2026

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Dalit News NetworkDalit News Network
  • Home
  • About Us
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार विमर्श
  • विडियो
  • दलित उत्पीडन
  • सीवर/सफाई कर्मी मुद्दे
Dalit News NetworkDalit News Network
Home » बसपा ने यूपी उपचुनाव मे घोषित किए 8 प्रत्याशी | कितनी मजबूत है बसपा की दावेदारी?
Uncategorized

बसपा ने यूपी उपचुनाव मे घोषित किए 8 प्रत्याशी | कितनी मजबूत है बसपा की दावेदारी?

बसपा की लगातार बनी निष्क्रियता और केवल ट्वीट आधारित राजनीति ने बसपा की रही सही संभावनाओं पर भी पानी फेर दिया है। वैसे भी भाजपा सपा की बाइनरी सेट कर रहा टीवी का मीडिया किसी भी रूप में बसपा को प्रासंगिक नहीं बनने देना चाहता और यह काम बसपा ने खुद आसान कर दिया है। 
DNN हिन्दीBy DNN हिन्दीOctober 25, 20243 Mins Read
Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
FILE IMAGE
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रेस वार्ता मे मीडिया को संबोधित करती हुईं।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं।  बसपा ने इन 9 विधानसभा सीटों में से अभी खैर विधानसभा के लिए अपना कोई प्रत्याशी नहीं दिया है।  इन 9 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है और बसपा भी खैर विधानसभा पर जल्द ही अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। 

भाजपा और सपा उत्तर प्रदेश की राजनीति को द्विपक्षीय बनाने के भरसक प्रयास कर रहे हैं और लगातार पैदा हो रहे धार्मिक मुद्दे दोनों ही पार्टियों के लिए लाभप्रद हैं। 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बसपा को कोई सफलता हाथ नहीं लगी और वोट का प्रतिशत घट के 9 के आसपास आ गया। इससे पहले हुए 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा केवल एक विधायक जिताने में कामयाब रही और वोट का प्रतिशत 13 के आसपास रहा। चुनाव दर चुनाव बहुजन समाज पार्टी का वोट प्रतिशत लगातार गिरता जा रहा है और दलित राजनीतिकी की प्रासंगिकता दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। ऐसे में इन उपचुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत कुछ तय करेगा। 

इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में बहुजन समाज पार्टी ने सभी वर्गों धर्म संप्रदाय को नुमाइंदगी देने का प्रयास किया है। अंबेडकर नगर जिले की कटहरी विधानसभा सीट से बसपा ने अमित वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट से जितेंद्र कुमार सिंह बसपा के प्रत्याशी होंगे। आरएलडी विधायक के सांसद बन जाने से खाली हुई मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट से बसपा ने शाह नजर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कानपुर नगर जिले की सीसामाउ विधानसभा से वीरेंद्र कुमार शुक्ला पर बसपा ने भरोसा जताया  हैं। मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा से डॉ अविनाश कुमार शाक्य जबकि मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा से रफतुल्लाह बसपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। गाजियाबाद सदर से बसपा ने परमानंद गर्ग को अपना प्रत्याशी बनाया है और मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा से दीपक तिवारी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से भाजपा के हौसले बुलंद है वहीं लगातार हार और घटते वोट प्रतिशत का मुंह देख रही बहुजन समाज पार्टी के सामने चुनौतियां विकराल रूप लिए खड़ी हैं। बसपा की लगातार बनी निष्क्रियता और केवल ट्वीट आधारित राजनीति ने बसपा की रही सही संभावनाओं पर भी पानी फेर दिया है। वैसे भी भाजपा सपा की बाइनरी सेट कर रहा टीवी का मीडिया किसी भी रूप में बसपा को प्रासंगिक नहीं बनने देना चाहता और यह काम बसपा ने खुद आसान कर दिया है। 

ऐसे में इन उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी का वोट प्रतिशत 9 से बढ़कर 12 या 15 तक पहुंचता है तो बसपा के लिए एक आशा की किरण जरूर होगी। हालांकि बसपा की वर्तमान राजनीति में ऐसी कोई धार या क्रियाकलाप नहीं नजर आ रहे जिससे यह उम्मीद लगाई जा सके कि बसपा का वोट प्रतिशतअपने आप ही बढ़ जाएगा। 

2024 BSP BYPOLLS CANDIDIATES LIST MAYAWATI उत्तर प्रदेश
Follow on Google News Follow on Flipboard Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on WhatsApp
Share. Facebook Twitter Tumblr Email Telegram WhatsApp
DNN हिन्दी
  • Website

Related Posts

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

मायावती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

प्रो विवेक कुमार ने दलित विरोधी षडयंत्रों को किया ध्वस्त | बहुजन विरोधियों को करारे जवाब | DNN

जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार की घोषणा से मची सियासी हलचल, विपक्षी दलों की रणनीति पर पड़ा असर

रूपनगर को “मान्यवर कांशी राम नगर” नाम देने की मांग को लेकर उठी बुलंद आवाज़

Top Posts

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

May 6, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025

निजीकरण को झटका: यूपी नियामक आयोग की ग्रांट थॉर्नटन से बैठक रद्द, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत

May 2, 2025
Don't Miss

The Human Cost of Outsourcing in Sanitation: Delhi’s Dalit Women Workers Expose ‘Contractor Raj’

May 6, 2026

A critical moment in the history of grassroots mobilization among Dalit women workers in the…

कब तक सीवर में मरते रहेंगे सफाई कर्मी? | दिल्ली में एक और सफाई कर्मी की नाले में डूब कर मौत

April 2, 2026

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025

Covering up Manual Scavenging: Invisibilization and Normalization of Manual Scavenging

December 4, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Most Popular

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

May 6, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025

निजीकरण को झटका: यूपी नियामक आयोग की ग्रांट थॉर्नटन से बैठक रद्द, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत

May 2, 2025
Our Picks

The Human Cost of Outsourcing in Sanitation: Delhi’s Dalit Women Workers Expose ‘Contractor Raj’

May 6, 2026

कब तक सीवर में मरते रहेंगे सफाई कर्मी? | दिल्ली में एक और सफाई कर्मी की नाले में डूब कर मौत

April 2, 2026

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025
Tweets By DNN Hindi
Tweets by DnnHindi
Dalit News Network
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Dribbble
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About Us
© 2026 Developed by Ashok

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.