Close Menu
Dalit News NetworkDalit News Network
  • Home
  • About Us
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार विमर्श
  • विडियो
  • दलित उत्पीडन
  • सीवर/सफाई कर्मी मुद्दे

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025

Covering up Manual Scavenging: Invisibilization and Normalization of Manual Scavenging

December 4, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Dalit News NetworkDalit News Network
  • Home
  • About Us
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार विमर्श
  • विडियो
  • दलित उत्पीडन
  • सीवर/सफाई कर्मी मुद्दे
Dalit News NetworkDalit News Network
Home » ‘आप’ के पूर्व दलित मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल | आम आदमी पार्टी पर लगाए बड़े आरोप 
राजनीति

‘आप’ के पूर्व दलित मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल | आम आदमी पार्टी पर लगाए बड़े आरोप 

राजेंद्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी में नवंबर 2014 में शामिल हुए थे और बाद में चलकर केजरीवाल सरकार में वे मंत्री भी बने. उन्होंने कैबिनेट से अक्टूबर 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले धम्म दीक्षा समारोह में हुए विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था. 
DNN हिन्दीBy DNN हिन्दीSeptember 7, 2024Updated:October 11, 20243 Mins Read
Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

दिल्ली सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री और सीमापुरी सुरक्षित विधानसभा के वर्तमान विधायक राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्हें एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और मीडिया पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया. 

राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा ऐसे समय दिया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल 6 महीना ही दूर है. राजेंद्र पाल गौतम एक जाने-माने अंबेडकरवादी चेहरे हैं जो कि देशभर में अपनी अम्बेडकरी विचारधारा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं.

राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस पार्टी में शामिल करते हुए किसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह पार्टी के लिए गर्व का पल है. “भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देश को एक नया विमर्श दिया है जिस देश पूरी ताकत के साथ स्वीकार कर रहा है. श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर राजेंद्र पाल गौतम जी ने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है”, उन्होंने बताया.

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, “मैं कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकरज्वाइन की हैजिन्होंने जातिगत जनगणना, समानता, भाईचारे और न्याय के लिए आवाज उठाई.”

"जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी"

जातिगत जनगणना की आवाज बुलंद करने वाले समता, स्वतंत्रता, बंधुता एवं न्याय की आवाज उठाने वाले श्री @kharge साहब और श्री @RahulGandhi जी की विचारधारा से प्रभावित होकर @INCIndia पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नमो बुद्धाय, जय भीम। pic.twitter.com/8mRK7kd4zE

— (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) September 6, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्यवक अरविंद केजरीवाल के नाम लिखी एक चिट्ठी में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा की पार्टी जातिगत जनगणना, आरक्षण की सीमा 50% बढ़ाने और जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी जैसे बहुजन समाज के अहम् विषयों और धर्मनिरपेक्षता को बचाने में भाजपा के सामने कमजोर और असहाय नजर आ रही है. अपने तीन पेज के त्यागपत्र में श्री गौतम ने कहा, “आम आदमी पार्टी में सामाजिक न्याय और सामाजिक एकता पर काम करना नामुमकिन है.” 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहब के सच्चे सिपाही के रूप में सामाजिक न्याय उनके जीवन का प्रथम और आखिरी उद्देश्य है जिसकी पूर्ति आम आदमी पार्टी में रहकर कतई संभव नहीं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कोई विशेष प्रतिनिधित्व नहीं दे रही.

श्री गौतम ने कहा कि पार्टी अपने सवर्ण विधायकों और मंत्रियों के साथ खड़ी होती है लेकिन दलित और मुस्लिम नेताओं के मामले में हाथ खड़े कर देती है चाहे आरोप झूठ ही क्यों ना हो.

राजेंद्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी में नवंबर 2014 में शामिल हुए थे और बाद में चलकर केजरीवाल सरकार में वे मंत्री भी बने. उन्होंने कैबिनेट से अक्टूबर 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले धम्म दीक्षा समारोह में हुए विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था. 

राजेंद्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं. इससे पहले राजकुमार आनंद ने भी अप्रैल में आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राजकुमार आनंद ने कहा था कि जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से उपजी हो वह फिर से भ्रष्टाचार की दलदल में फंस चुकी है. राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली. 

aam aadmi party minister aap minister resigns rajendra gautam rajendra gautam resigns rajendra pal gautam
Follow on Google News Follow on Flipboard Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on WhatsApp
Share. Facebook Twitter Tumblr Email Telegram WhatsApp
DNN हिन्दी
  • Website

Related Posts

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार की घोषणा से मची सियासी हलचल, विपक्षी दलों की रणनीति पर पड़ा असर

बिहार में सियासी हलचल तेज, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

बसपा ने यूपी उपचुनाव मे घोषित किए 8 प्रत्याशी | कितनी मजबूत है बसपा की दावेदारी?

यूपी की 10 सीटों पर होगा चुनावी घमासान | किसका रहेगा पलड़ा भारी?

Top Posts

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

May 6, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025

निजीकरण को झटका: यूपी नियामक आयोग की ग्रांट थॉर्नटन से बैठक रद्द, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत

May 2, 2025
Don't Miss

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025

लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दलित पीएचडी शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया 18…

Covering up Manual Scavenging: Invisibilization and Normalization of Manual Scavenging

December 4, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025

मायावती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

May 7, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Most Popular

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की भारत निर्वाचन आयोग से अहम बैठक: EVM और निष्पक्ष चुनावों पर गंभीर चर्चा

May 6, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025

निजीकरण को झटका: यूपी नियामक आयोग की ग्रांट थॉर्नटन से बैठक रद्द, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत

May 2, 2025
Our Picks

लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 20 दिनों से धरने पर क्यूँ बैठा है दलित पीएचडी शोधार्थी?

December 7, 2025

Covering up Manual Scavenging: Invisibilization and Normalization of Manual Scavenging

December 4, 2025

ग्वालियर हाई कोर्ट में कौन कर रहा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का विरोध?

May 21, 2025
Tweets By DNN Hindi
Tweets by DnnHindi
Dalit News Network
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Dribbble
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About Us
© 2026 Developed by Ashok

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.